Search
Close this search box.

कुल्लू कॉलेज के छात्र अंश ठाकुर ने जोगिंदरनगर में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता सिल्वर पदक

कुल्लू अपडेट ,जोगिंदरनगर महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरुष) के 71-75 वेट कैटेगरी में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के छात्र अंश ठाकुर ने स्लिवर पदक जीता। अंश ठाकुर को अपने फाइनल मैच के दौरान दूसरे खिलाड़ी के सर से आँख पर चोट लगने के कारण रेफरी और डाक्टर ने उन्हें अपना फाइनल मैच खेलने से रोका और दूसरे खिलाड़ी को जीताया गया। साथ ही साथ महाविद्यालय के एक और छात्र जिनका नाम गौरव है जिन्होने 80-86 वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज पदक जीता। जोंगिदरनगर में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता (पुरुष) में जिसमें कुल्लू कॉलेज के 12 बॉक्सर ने भाग लिया था। कॉलेज प्राचार्य डॉ रोशनलाल ने अंश ठाकुर और गौरव को पदक जीतने पर बधाई दी व सभी प्रतिभागियों को अधिक मेहनत करने व अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज