टेक अपडेट , भारत में इंस्टाग्राम एक नया टिकटॉक हो चुका है। 2020 में टिकटॉक के बैन होने के बाद Instagram ने रील्स फीचर को पेश किया है जो कि एक शॉर्ट वीडियो फीचर है और इसी फीचर ने इंस्टाग्राम का भला कर दिया। इंस्टाग्राम रील्स की अपार सफलता के बाद मेटा ने फेसबुक पर भी रील्स फीचर जारी कर दिया। भारत में रील्स काफी पोपुलर हैं और इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स इससे वाकिफ हैं।
इंस्टाग्राम एप से ही डाउनलोड हो जाएंगे रील्स :- इंस्टाग्राम रील्स को डाउनलोड करने में यूजर्स को काफी परेशानी हो रही थी। अब कंपनी ने इस समस्या को दूर कर दिया है। इंस्टाग्राम रील्स को अब बिना किसी थर्ड पार्टी एप भी डाउनलोड किया जा सकता है। इससे पहले इस फीचर को अमेरिका में लाइव किया गया था लेकिन अब इसे भारतीय यूजर्स के लिए भी लॉन्च कर दिया गया है। इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने इसकी जानकारी दी है। इस फीचर के आने से पहले रील्स को डाउनलोड करने के लिए थर्ड पार्टी रील्स सेवर एप की जरूरत होती थी।
बिना थर्ड पार्टी एप इंस्टाग्राम रील्स ऐसे करें डाउनलोड
Instagram के उन सभी रील्स को एप से ही डाउनलोड किया जा सकता है जो पब्लिक हैं।
इसके लिए सबसे पहले उस रील्स को सेलेक्ट करें जिसे डाउनलोड करना है।
अब शेयर के बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको नीचे की ओर कई सारे ऑप्शन दिखेंगे।
उनमें से डाउनलोड के आइकन पर क्लिक करें।
इसके बाद रील्स डाउनलोड करें।




