Search
Close this search box.

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, आर्थिक तंगी से भी मिलेगा छुटकारा

आस्था अपडेट , हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन सभी घरों में मां लक्ष्मी की विधिनुसार पूजा की जाती है। साथ ही माता को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी किए जाते हैं। शुक्रवार के दिन उपाय करने से मां लक्ष्मी के साथ-साथ शुक्र देव को भी प्रसन्न किया जा सकता है। मान्यता है कि शुक्रवार के उपाय करने से घर में धन की कमी नहीं होती है। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दौरान कुछ लोग मां लक्ष्मी के नाम का उपवास भी करते हैं। ऐसा करना बेहद ही शुभ माना जाता है। साथ ही शारीरिक कष्टों से भी मुक्ति मिलती है। आमतौर पर महिलाएं वैवाहिक जीवन में सुख बने रहने के लिए भी ये व्रत करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के उपाय करने से कुंडली में शुक्र ग्रह से शुभ फल की प्राप्ति होती है। हालांकि, उपाय करने से पहले उन सभी उपायों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। इसी कड़ी में आइए जानते है कि, शुक्रवार के दिन किन उपाय को करना चाहिए।
शुक्रवार के उपाय
. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधिनुसार पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में धन की कमी नहीं होती है। इस दौरान धन की देवी मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। कहते हैं कि कमल के फूल से नकारात्मक शक्तियों को दूर किया जा सकता है।
. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के लिए खास माना जाता है। इस दिन उपवास करने से शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। यही नहीं वैवाहिक जीवन भी सुखमय होता है।
. शुक्रवार के दिन कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें खीर खिलाना बेहद खास होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती है। आप चाहें तो इस दौरान कन्याओं को पीले रंग के वस्त्र और दक्षिणा भी दे सकते हैं।
. मान्यता है कि शुक्रवार के दिन किसी को भी शक्कर उधार देने से बचना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है और घर में दरिद्रता का वास होता है। इसलिए ऐसा न करने की सलाह हमेशा दी जाती है।
. शुक्रवार के शुभ दिन पर किसी को सुबह के समय पैसे उधार न दें। ऐसा करने पर पैसे वापस आने की संभावना कम होती है। इस दिन भूलकर भी पूजा के बाद किसी को पैसे उधार न दें।
. शुक्रवार को शक्कर उधार देने से बचना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है और घर में दरिद्रता का वास होता है।
. शुक्रवार के दिन गाय को रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। ऐसा करने से 33 कोटि देवी-देवताओं की कृपा मिलती है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज