Search
Close this search box.

अब हंस फाउंडेशन देगा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को डायलिसिस की सुविधा

कुल्लू अपडेट , क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अब मरीजों को हंस फाउंडेशन डायलिसिस की सुविधा प्रदान करेगा। अस्पताल में डायलिसिस करवाने के लिए अभी मरीजों को डेढ़ महीने का और इंतजार करना होगा।फाउंडेशन जनवरी में अपनी सेवाएं शुरू करेगा। इससे पहले अस्पताल में राही केयर कंपनी डायलिसिस की सुविधा दे रही थी। जनवरी में कंपनी का समझौता (टेंडर) समाप्त हो जाएगा लेकिन कंपनी ने फिलहाल अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। अब प्रदेश सरकार ने हंस फाउंडेशन के साथ समझौता किया है। कुल्लू अस्पताल में वीरवार को हंस फाउंडेशन की टीम पहुंची। टीम ने अस्पताल में डायलिसिस सेंटर स्थापित करने के लिए जगहों का निरीक्षण किया।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से दो स्थान कंपनी के अधिकारियों को दिखाए गए हैं। जानकारी के अनुसार हंस फाउंडेशन भी राही केयर कंपनी की तरह ही किडनी के मरीजों के अलावा एचआईवी और हेपेटाइटिस-बी के मरीजों को डायलिसिस की सुविधा देगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि अस्पताल में करीब 400 मरीजों को डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जाती है। कहा कि जनवरी से सरकार के निर्देशानुसार हंस फाउंडेशन अपनी सेवाएं आरंभ करेगा।

लंबा खींच रहा मरीजों का इंतजार
राही केयर कंपनी ने करीब एक माह से डायलिसिस सेवाओं को स्थगित कर दिया है। कंपनी और अस्पताल प्रबंधन के बीच तालमेल का न होना मरीजों के लिए परेशानी बना हुआ है। कंपनी हवाला दे रही है कि आयुष्मान और हिमकेयर के तहत किए गए डायलिसिस के बिलों का भुगतान नहीं किया गया है, जिस वजह से सेवा बंद की गई है। डायलिसिस सेवा बंद होने से मरीजों को भटकना पड़ रहा है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज