कुल्लू अपडेट , कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित सुल्तानपुर में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक मकान में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके के चलते घर के अंदर खिडक़ी, दरवाजे आदि टूट गए, जबकि साथ लगते घरों के शीशे भी धमाके से टूट गए। घटना में एक युवक घायल भी हुआ है।सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची है। घर में हुए धमाके बाद परिजनों में दहशत का माहौल है। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

स्थानीय निवासी डॉ राज ने बताया की वह सुबह अपने घर के आगे सफाई कर रहे थे। उसी समय उन्हें एक जोरदार धमाका सुनाई दिया उन्हें समझ नहीं आया की इतनी जोर से धमाका कहा हुआ। मैंने अपने घर में देखा की कहीं मेरे घर में तो नहीं हुआ। कहीं मेरे घर में सिलिंडर तो नहीं फटा जब हमनें ठीक से चेक किया तो हमें पता लगा की साथ वाले घर में काले रंग का धुआं निकल रहा है और जब धमाका हुआ मुझे भी पत्थर लगा जिसकी वजह से मुझे चोट लग गयी थी। मैंने तब जाकर उन लोगों से पूछा की कहीं किसी को कोई चोट तो नहीं लगी कयुँकि घर पूरी तरह से टूट चूका था। तो जिस कमरे में धमाका हुआ वहां पर एक लड़का रहता था जिसका मुझे नाम नहीं पता। उसको हमनें बाहर निकल कर बिठाया वो पूरी तरह से जल चूका था। फिर ,मैंने अंदर जाकर देखा तो गैस के सिलैंडर बिलकुल सेफ थे। जिस तरह से यह धमाका हुआ मुझे लग रहा है यह कोई एक्सप्लोसिव था क्योंकि सिलैंडर फटने से इतना नुक्सान नहीं होता है जिस तरह का यहां पर हुआ है। और यह धमाका इतना जोरदार था की साथ के मकान वालों की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए में प्रशासन से विनती करता हूँ की इस धमाके की फॉरेंसिक जांच की जाये और पता लगाया जाये की यह धमाका किस वजह से हुआ

स्थानीय निवासी आदित्य गौतम ने कहा सुबह लगभग 9 बजे बहुत जोर से एक ब्लास्ट हुआ और जब मौके पर हम सब पहुंचे यहां पर तो हमनें देखा की यहां पर काफी नुक्सान हुआ है और काफी सामान टूटा है। तो पहले तो ऐसा लगा की गैस लीक हुई है जिसकी वजह से सिलैंडर फटा है मगर जब ध्यान से देखा तो गैस की उतनी स्मैल नहीं आ रही थी। अभी ये फॉरेंसिक टीम की जांच का मामला है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। तहसीलदार , एसपी ,डीएसपी मौके पर आये है उन्होने सारा देखा है अभी जो भी ब्लास्ट का कारण है वो फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता लगेगा। अब हमारी मांग यही है की एक तो इसकी अच्छे से जांच हो और लोगों को मुआवजा मिले और जिनको चोट लगी है उनको भी कंपनसेशन मिले और जो आस पास के घर टूटे है उनको भी मुआवजा मिले।

पार्षद टिक्का दानवेन्द्र सिंह ने कहा की वह सुबह पूजा कर रहे थे उसी समय उन्हें धमाके की सुचना मिली । तो में खुद यहां पहुंचा। यहां काफी ज्यादा नुक्सान हुआ है। उन्होने कहा मैंने रेवेन्यू डिपार्टमेंट और पुलिस को फ़ोन कर दिया था । सभी मौके पर पहुँच रहे है। मंडी से भी फॉरेंसिक टीम यहां पहुँच रही है।धमाके के कारण का अभी पता नहीं चला है। उन्होने आगे कहा की देखिए नुक्सान तो बहुत हुआ है। साथ वाले घरों में भी नुक्सान हुआ है। जो भी ब्लास्ट का कारण है वो फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता लगेगा।अब हमारी सरकार से यही मांग यही है की एक तो इसकी अच्छे से जांच हो और लोगों को मुआवजा मिले।




