Search
Close this search box.

ट्रेड अपरेंटिस पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

नौकरी , भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), त्रिची ने 680 स्नातक, तकनीशियन और ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए पंजीकरण 17 नवंबर 2023 से जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट trichy.bhel.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 01 दिसंबर 2023 तक है।
BHEL Recruitment आयु सीमा
बीएचईएल त्रिची में विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

BHEL Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण
बीएचईएल त्रिची में अपरेंटिस के 680 पदों पर भर्ती की जानी है। ट्रेडवाइड रिक्तियों का विवरण आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

ग्रेजुएट अपरेंटिस 179 पद

तकनीशियन अपरेंटिस 103 पद

ट्रेड अपरेंटिस 398 पद

BHEL Trichy Vacancy वेतन
ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9,000 रुपये हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा।

तकनीशियन अपरेंटिस के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 8,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।

ट्रेड अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7,700 से 8,050 रुपये हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज