Search
Close this search box.

विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिए छः लाख रुपए

कुल्लू अपडेट ,बीते कुछ दिनों में हिमाचल में भारी बरसात के कारण काफी नुक्सान हुआ है | इस नुकसान से बचने के लिए कई दानी सज्जनो ने और कई राज्यों ने भी हिमाचल की ओर मदद का हाथ बढ़ाया |आम जनों ने भी आपदा राहत कोष में राशि देकर मदद का हाथ बढ़ाया है | इसी कड़ी में मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए छः लाख रुपए का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस परोपकारी कार्य के लिए भुवनेश्वर गौड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता राशि जरूरतमंदो की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज