कुल्लू अपडेट , ज़िला कुल्लू के जवाहर लाल नेहरू कॉलेज हरिपुर प्रांगण में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व रक्त एकत्र संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसका विधिवत शुभारंभ डॉ हेमंत ठाकुर व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिपुर इकाई के अध्यक्ष सारांश के करकमलों द्वारा किया गया । इस शिविर में हरीपुर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया , शिविर के शुरुआत में छात्रों एवं हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया और सभी रक्तदाताओं के स्वस्थ जांच डॉ हेमंत ठाकुर द्वारा किया गया तत्पश्चात सुबह ठीक 11 बजे रक्तदान शिविर शुरू हुआ जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिपुर इकाई के अध्यक्ष सारांश ने सबसे पहले रक्तदान किया और इस शिविर में युवतियों ने भी अपना बेशकीमती योगदान दिया । इस शिविर में 30 रक्तदाताओं ने अपना बेशकीमती योगदान दिया और रक्त एकत्र संग्रहालय कुल्लु के सुपुर्द किया गया वहीं एचडीएफसी बैंक कुल्लु द्वारा रिफ्रेशमेंट का प्रबंध किया गया जिसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एचडीएफसी बैंक का आभार व्यक्त किया ।।




