Search
Close this search box.

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस में बच्चों को साइबर अपराध , फायर सेफ्टी के बारे में जानकारी दी

कुल्लू अपडेट ,आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन बच्चों को साइबर अपराध , सड़क सुरक्षा और फायर सेफ्टी के बारे में जानकारी दी। इसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह और श्री प्रवीण कुमार हेड कांस्टेबल ने सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध के बारे छात्र छात्राओं को जानकारी दी। प्रेम सिंह भारद्वाज स्टेशन अग्निशमन अधिकारी , निहाल चंद प्रशामक, किशन शर्मा प्रशामक , शिव राम ड्राइवर ने फायर सेफ्टी के बारे में छात्र छात्राओं को बताया। इस मौके पर अधिकारी बहादुर सिंह तथा महिला कार्यक्रम अधिकारी अमिता हंस तथl अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज