Search
Close this search box.

18.72 ग्राम हैरोइन/चिट्टा सहित हरियाणा का रवि कुमार गिरफ्तार ,स्कूल कॉलेज के छात्रों को बेचता था नशीले पदार्थ 

हिमचाल प्रदेश में पुलिस ने नशा और नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा है। जिसके अंतर्गत आये दिन पुलिस द्वारा मादक पदार्थ बेचने वाले कई लोगो को पकड़ा जाता है। इसी अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना मनाली की पुलिस टीम ने कलाथ में गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर  रोहतक (हरियाणा) के सुनरिया चौक, शुगर मिल कॉलोनी के निवासी 25 वर्षीय रवि कुमार पुत्र श्री सुरेन्द्र सैनी के कब्ज़े से 18.72 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। इस मामले में आगे की कार्यवाही जारी है। ये आरोपी स्कूल, कॉलेज के छात्रों को चिट्टा/ हेरोइन बेचने का अवैध धंधा करता था। वंही पुलिस के इस एक्शन से यह बात सामने आई है कि जिला में ही नहीं प्रदेश भर में बहुत सी जगह पर ऐसे मामले देखे जाते हैं लेकिन पुलिस तक इन मामलों की सूचना नहीं पहुंचती। ऐसे में आम जनता का भी यह फर्ज है कि यदि वह अपने आसपास ऐसा कुछ देखते हैं तो वह पुलिस को जरूर सूचना करें क्योंकि ऐसे मामले में देश का भविष्य युवाओं एवं बच्चों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सभी अभिभावक जनों से भी ये अनुरोध है कि वे अपने बच्चों की दिनचर्या पर ध्यान दें और कोई भी व्यक्ति अपने आस-पास यदि ऐसे संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधियां देखते हैं तो वे पुलिस को ज़रूर इससे अवगत करवाएं।  

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज