हिमाचल अपडेट,लाहौल स्पीति जिले के कर्मचारियों, किसानों, पंचायती राज संस्थाओं, सेवानिवृत्त अधिकारियों तथा अन्य निवासियों ने सेव लाहौल स्पीति स्वयंसेवी सोसाइटी के माध्यम से प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से ग्रसित लोगों की सहायता के लिए आज शिमला में आपदा राहत कोष के लिए 29 लाख रुपए के चेक भेंट किये।
इसके अतिरिक्त लाहौल स्पीति ज़िले के निवासियों तथा अन्य जिलों के लोगों से 9 लाख रुपए का अंशदान एकत्र कर मुख्यमंत्री राहत कोष में भी जमा किया है।
मैं इस अंशदान के लिए आप सबका आभारी हूं। इस तरह के योगदान संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Author: Kullu Update
Post Views: 914



