Search
Close this search box.

CPS सुन्दर सिंह ठाकुर ने किया संगम घाट भुन्तर का भूमिपूजन,हुई संगम पर महाआरती

कुल्लू अपडेट,मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा वन पर्यटन एवं परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने आज वन विभाग के माध्यम से निर्मित किये जाने वाले  राजीव गांधी बहुद्देश्यीय परियोजना संगम स्थल का भूमि पूजन भुन्तर संगम पर किया।   उन्होंने कहा कि व्यास व पार्वती नदियों का संगम स्थल यहां का अतिपवित्र स्थल रहा है। आज  संक्रांति के दिन यहां इस पर परियोजना का शुभारंभ किया गया है इसे विकसित करने  के लिए एक मास्टर के तहत प्लान वन,जल शक्ति एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा।   यह व्यवस्था परिवर्तन का एक और उदाहरण है।   उन्होंने कहा कि इस कार्य से अन्य कई बड़ी योजनाओं को भी जोड़ा जाए जाएगा।   संगम स्थल पर घाट बनने से देव संस्कृति को समृद्ध करने के लिए के लिए पुनः  विकसित किया जाएगा।   उन्होंने ब्राह्मण सभा, व्यापार मण्डल, ट्रक व जीप यूनियन का इस कार्य में सहयोग देने के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने आशापुरी स्टोन क्रशर  का भी महाआरती के आयोजन के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि भविष्य में हरिद्वार की आरती  की तर्ज पर व्यास आरती का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी, वीरभद्र सिंह का अस्थि विसर्जन यहां किया गया है। भविष्य में शमशी से भुन्तर तक वाकिंग ट्रेल का विकास किया जाएगा।  इस अवसर पर उपायुक्त आशुतोष गर्ग पप्पू मंडल आधिकारिक उल्लू विकास शुक्ला डीएफओ अंजन चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज