Search
Close this search box.

बंजार पुलिस थाना के तहत चिलाधार मोड़ पर15.28 ग्राम चिट्टा के साथ,3 युवक गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस के थाना बंजार के अन्तर्गत पुलिस टीम ने चिलाधार मोड़ पर नाकाबन्दी के दौरान एक अल्टो न0 HP01K 7177 की नियमानुसार तलाशी ली तो चालक मनी राम (26 बर्ष) पुत्र  नोक सिंह निवासी गांव थ्रिम्वला डा0 बन्जार, जगदीश (30 बर्ष) पुत्र  रोशन लाल निवासी गांव कनौण डा0 अनाह तह0 बन्जार व  दमन नेगी (20 बर्ष) पुत्र  तोष नेगी गांव तून डा0 वाहू तह0 बन्जार के कब्जा से 15.28 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा बरामद किया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बंजार में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कल माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। आगामी अन्वेषण जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज