कुल्लू अपडेट, मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थानीय 4*4 और 4*2 (लद्दाख और लाहौल और स्पीति) वाहनों को जंजीरों के साथ एकतरफा यातायात के लिए दारचा से सरचू सुबह 8.00 बजे से 11.00 बजे के बीच जाने की अनुमति है। दारचा शिंकुला मार्ग में स्थानीय 4*4 और 4*2 वाहनों को जंजीरो के साथ हाई ग्राउंड क्लीयरेंस (अनिवार्य) दारचा से शिंकुला एकतरफा यातायात के लिए सुबह 7.00 बजे से 10.30 बजे के बीच जाने की अनुमति है। पांगी किलाड़ राजमार्ग तिन्दी तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। काजा सड़क ग्राफू से काजा बन्द है तथा सुमदो से लोसर सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:जिला आपदा नियंत्रण कक्ष: 9459461355 ,कंट्रोल रूम:8988092298
Author: Kullu Update
Post Views: 30



