Search
Close this search box.

ऊझी घाटी के बटाहर गांव में तीन मंजिला मकान में लगी आग, 30 लाख का हुआ नुक्सान

कुल्लू अपडेट , सर्दी के मौसम की शुरुआत में ही अग्निकांड सामने आने लगे हैं। सोमवार आधी रात करीब 1:00 बजे ऊझी घाटी के बटाहर गांव में एक तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। घटना में मकान मालिक को चोटें लगी हैं। आग लगने से रात को गहरी नींद में सोए लाेगों को गांववासियों ने जगाया। उन्हें बाहर निकाल लिया गया। आग से 30 लाख का नुकसान हुआ है। दस कमरों के तीन मंजिला घर में सोमवार को आधी रात आग लग गई। पड़ोसियों ने घर जलते देखा तो अंदर सोए परिवार को सूचना दी। इस दौरान मकान मालिक जीत राम पुत्र बेली राम गांव बटाहर आग बुझाते समय घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। आग लगने के समय घर में पति और पत्नी मौजूद थे। अग्निशमन केंद्र पतलीकूहल के प्रभारी छापे राम ठाकुर ने कहा कि उन्हें रात 1:21 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद टीम मौके लिए रवाना हुई और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया गया। मकान को बचाया नहीं जा सका। साथ लगते राम लाल और हीरा लाल के तीन-तीन मंजिला मकानों को बचा लिया गया। मकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पतलीकूहल पुलिस ने भी मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि आग से प्रभावित परिवारों की नियमावली के तहत हरसंभव मदद की जाएगी। स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ भी मंगलवार सुबह पीड़ित परिवार से मिले और आग की घटना पर गहरा दुख जताया उन्होने पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 60 हजार रूपये की नकदी प्रदान की उन्होने सरकार से भी हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज