Search
Close this search box.

माता शोजरी के सम्मान में मनाई गई पिछली खालेरी जाच,देवता फलाणी नारायण भी रहे विशेष रूप से मौजूद

कुल्लू अपडेट,पिछली खोलीरी जाच पवनंग में धूमधाम से मनाई गयी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड कुल्लू ब्लॉक के अध्यक्ष हरदयाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद, मुख्य अतिथि ने गांव वासियों को मेले की बधाई दी साथ ही गांव में सड़क पहुंचने पर बधाई दी ,मुख्य अतिथि के साथ में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग विग्रेड कल्लू के सचिव राजेंद्र सिंह, नारायण युवा क्लब के प्रधान मनजीत सिंह ,सांस्कृतिक सचिव रणदीप सिंह, सह सचिव दीपक ठाकुर, सदस्य सुनील दत्त,जायका वन विकास समिति के उप प्रधान सोनू , सुरक्षा गार्ड केहर सिंह इत्यादि मौजूद रहे। शोजागढ़ युवक मंडल द्वारा आयोजित इस मेले में क्लब के प्रधान संजय ठाकुर ,उप प्रधान रविंद्र कुमार ,सचिव किरण चंद, सह सचिव सुनील दत्त, कोषाध्यक्ष धर्मचंद एवं समस्त सदस्य, साथ ही लक्ष्मी महिला मंडल के प्रधान सत्या ठाकुर, उपप्रधान बीना देवी, सचिव ज्योति इत्यादि सदस्य मौजूद रहेl मुख्य अतिथि ने वार्ड नंबर एक पवनंग ग्राम पंचायत मजाट में चलाए जा रहे सवेरा अभियान, मोक्ष अभियान, कवच अभियान हेतु अपने ऐच्छिक नीजी निधि से ₹ एक लाख देने की घोषणा की। गांव के हर संभव विकास के लिए सहयोग देने का आशवासन दिया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज