कुल्लू अपडेट जिला कुल्लू में नशा माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए पुलिस की टीम निरंतर जुटी हुई है। पुलिस द्वारा हर तरीके अपनाकर नशे की तस्करी पर रोक लगाई जा रही है। इसी के चलते पुलिस थाना भुंतर की टीम ने एक व्यक्ति को 8.08 ग्राम चिट्टा / हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर की टीमIndus Ind Bank भून्तर के समीप पार्किंग में गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति पर शक हुआ। शक के आधार पर जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो विन्टू (32 वर्ष) पुत्र गंगा राम गांव हाट डाकघर बजौरा तहसील भुंतर के कब्जे से 8.08 ग्राम चिट्टा / हेरोइन* बरामद किया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।आरोपी से पूछताछ जारी है। उन्होने बताया की आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। आगे की कार्यवाही जारी है। उन्होने नशा माफियाओं को सख्त हिदायत दी है की वे लोग पुलिस की नजरों से बच नहीं पाएंगे। उन्होने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है ताकि नशा तस्करों को जल्द से जल्द जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।




