कुल्लू अपडेट ,एकेडमी ऑफ सेल्फ डिफेंस कुल्लू के संस्थापक सेंसई हरीश शर्मा द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर में एन एस एस द्वारा चलाये जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर में आत्मरक्षा के विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और उन्हें आत्मरक्षा की आसान व उपयोगी तकनीकें सिखाई। शिविर के संचालक सुमित्रा और कमला देवी ने सेंसई हरीश शर्मा और सैम्पाई परस राम को बैज पहनाकर सम्मानित किया और बताया कि शिविर में 50 लड़कियां भाग ले रही हैं। सभी लड़कियों ने आत्मरक्षा की बारीकियां बहुत ध्यान से सीखीं और इसके लिये प्रशिक्षक हरीश शर्मा व परस राम का आभार व्यक्त किया

Author: Kullu Update
Post Views: 3,111



