कुल्लू अपडेट ,किशन लाल गांव शियाउगी, धौगी सैंज जिला कुल्लू का निवासी है जो वर्तमान में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा जिला कुल्लू में प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा के पद पर कार्यरत है। इस वर्ष एशिया पैसिफिक मास्टर गेम्स 2023 जो कि जिओनबक साउथ कोरिया में मास्टर गेम्स के लिए गए हैं ।भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए किशन लाल ने भारत के लिए गोल्ड जीता है। किशन लाल ने 54 वर्ष की आयु में एशिया पैसिफिक मास्टर गेम्स 2023 में ट्रिपल जंप,जेवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो तीनों में देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया।
Author: Kullu Update
Post Views: 18



