Search
Close this search box.

17 मई को डीएवी स्कूल मौहल में होगा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

 

कुल्लू अपडेट ,नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से कारसेवा संस्था द्वारा 17 मई को डीएवी स्कूल मौहल में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के पंच प्रण को लेकर युवाओ से परिचर्चा होगी।पीएम मोदी के पहला प्रण – विकसित भारत का लक्ष्य, दूसरा प्रण – गुलामी के हर अंश से मुक्ति, तीसरा प्रण – अपनी विरासत पर गर्व करना, चौथा प्रण – एकता और एकजुटता और पांचवां प्रण – नागरिकों में कर्तव्य की भावना का होना है।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि कारगिल वॉर हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर शिरकत करेंगें और नेहरू युवा केंद्र कुल्लू की जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा,डीएवी स्कूल मौहल की प्रधानाचार्या अंशु सूद भी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगीं।इसमें युवाओ को पीएम मोदी के पंच प्रण की जानकारी देने के लिए बतौर स्त्रोत व्यक्ति डॉ० रत्नेश त्रिपाठी,शैलजा,चाँद शर्मा और मनदीप सिंह मौजूद रहेंगें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज