Search
Close this search box.

पर्यटन नगरी मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़, पंजाब की महिला गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट ,हिमाचल प्रदेश के मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मामले में पंजाब के कपूरथला की एक 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला मनाली बस अड्डे व आसपास देह व्यापार चला रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देह व्यापार का संचालन करने वाली महिला को सिमसा के पास से गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।कहा कि महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 व अनैतिक तस्करी (रोकथाम) की धारा 4 और 5 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही परिश्चम बंगाल व कोलकाता की दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। महिलाओं ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी महिला उन्हें साफ-सफाई के काम के लिए मनाली लाई थी, लेकिन यहां पर उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज