Search
Close this search box.

 कार सेवा दल संस्था द्वारा असहाय व्यक्ति को दी गई कान की मशीन

 

कुल्लू अपडेट, 55 वर्षीय सोम देव शाड़ाबाई में बलदेव सिंह ठाकुर के घर में रहते हैं। सोम देव वैसे बंगाल का रहने वाला है। उसके परिवार में कोई नहीं है। छ: साल से वह कुल्लू में रह रहा है। जब वह आया था तबसे वह बलदेव सिंह ठाकुर के घर में रह रहा है। उन्होंने उसका इलाज करवाया क्योंकि वह उस समय बहुत ही कमजोर था उसे सांस की बीमारी थी और उसके सारे दांत टूट गए थे। सोमदेव गूंगा और कान से कम सुनाई देता है  सोमदेव को घर भेजने के लिए बलदेव सिंह ठाकुर ने चार बार बंगाल में चिट्ठी भेजी ताकि उनके परिवार से संपर्क हो सके परंतु उनका कोई भी जवाब नहीं आया इसलिए उन्होंने सोम देव को अपने पास ही रखा।
सोमदेव को कानों से अब बहुत कम सुनाई नहीं देता। इसलिए बलदेव सिंह ठाकुर ने कार सेवा दल को संपर्क किया और संस्था के सेवादारों को उसकी समस्या के बारे में बताया।  कि सोमदेव को सुनाई नहीं देता और इसके परिवार में कोई भी नहीं है जो इसकी देखभाल कर सकें। इसलिए संस्था के सेवादारों ने मशीन से कान का चेकअप करवाया। चेकअप के बाद सोम देव को कान में लगाने की मशीन संस्था द्वारा दी गई। इस नेक कार्य में संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह , बलदेव ठाकुर , मेघ सिंह , एम आर भारद्वाज मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज