Search
Close this search box.

कुल्लू में मनाया जश्न,राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत

कुल्लू अपडेट,भारत के राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनावो की गणना में रविवार को भाजपा ने जीत हासिल की है। वही तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने की खुशी में जिला कुल्लू में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज भी देश का भरोसा कायम है और आने वाले लोकसभा चुनावो के लिए भी यह एक अच्छा संकेत है। ढालपुर पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को तीन राज्यों में जीत की बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के द्वारा भाजपा के ऊपर कहीं झूठे आरोप लगाए गए और भाजपा को हर मंच पर बदनाम करने की साजिश की गई। लेकिन आज देश की जनता इस बात को जानती है कि भारत का विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है और देश में सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की हिम्मत भी सिर्फ भाजपा ही रखती है। ऐसे में तीन राज्यों की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया और राजस्थान, छत्तीसगढ़ तथ्य मध्य प्रदेश में जनता ने खुलकर भाजपा का साथ दिया। अब चुनावो के नतीजे सामने आ चुके हैं और भाजपा ने तीनों राज्यों में अपनी सरकार बना ली है।
वही, प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी अमित सूद ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत आम जनता की जीत है। जिन्होंने बीजेपी पर अपना भरोसा बनाए रखा। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश को प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास है। इन चुनावों में यह स्पष्ट तौर पर उभरा है कि लोग अब डबल इंजन की सरकार चाहते हैं। ताकि प्रदेश और देश का सही मायने में विकास हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश l विकास और गरीब कल्याण में विश्वास रखते हैं। अब कांग्रेस की सभी गारंटियां फेल हो गईं और भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर वापस मुहर लगी है। इन चुनावों में विपक्ष ने जितना कीचड़ उछाला। उतना ही मोदी जी निखर कर आए और उतना ही कमल खिला है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज