कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू में नशा माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए पुलिस की टीम निरंतर जुटी हुई है। पुलिस द्वारा हर तरीके अपनाकर नशे की तस्करी पर रोक लगाई जा रही है। इसी के चलते पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने एक व्यक्ति को 1.016 किलो ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एन एच पी सी कलोनी,मनीकर्ण के समीप गश्त पर थी । गश्त के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति पर शक हुआ। शक के आधार पर जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो गणेश भाट ( 44 वर्ष) पुत्र किशन भाट निवासी बार्ड न0 3, गांव गुरिना , गाविस मणिलेक ,डाकघर बेडुपानी, जिला कंजनपूर, नेपाल के कब्जे से 1.016 किलो ग्राम चरस/ कैनाविस बरामद किया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।आरोपी से पूछताछ जारी है। उन्होने बताया की आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। आगे की कार्यवाही जारी है। उन्होने नशा माफियाओं को सख्त हिदायत दी है की वे लोग पुलिस की नजरों से बच नहीं पाएंगे। उन्होने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है ताकि नशा तस्करों को जल्द से जल्द जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके। उन्होने कहा की जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी




