Search
Close this search box.

जिला स्तरीय रैडक्रॉस मेले के आयोजन हेतु सभी विभाग करें भरपूर सहयोग- शशि पाल नेगी

कुल्लू अपडेट, जिला स्तरीय रैडक्रॉस मेला कुल्लू के आयोजन हेतु सहायक आयुक्त कुल्लू शशि पाल नेगी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई कि मेले के भव्य आयोजन हेतु किस तरह से विभिन्न प्रकार की खेलों का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस मेले में महिलाओं की रस्सा -कस्सी, तीन टांग दौड़,मटका फोड़, रंगोली प्रतियोगिता,पोषण पखवाड़ा के तहत व्यजंन प्रतियोगिता, म्यूज़िकल चेयर रेस, पुरूषों की बॉलीवाल,चैस प्रतियोगिता, साईकिल रेस, बुज़ुर्गों के लिये मैराथन व वाकाथोन रेस का आयोजन, बेबी शो व विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। जिसके लिये सहायक आयुक्त कुल्लू ने विभागों के अधिकारियों को आगामी 24 मई को होने वाली बैठक में पूरा खाका तैयार कर बैठक मे उपस्थित होने के निर्देश दिये ताकि मेले के सफल आयोजन हेतु तिथि निर्धारित की जा सके। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज