Search
Close this search box.

रा. व. मा. पा. शिरढ़ में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

कुल्लू अपडेट, रा. व. मा. पा. शिरढ़ में सत्र 2022-23 का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। वार्षिक उत्सव का आयोजन बेहद सफल और उद्‌देश्यपूर्ण रहा। स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती चित्रलेखा भार्गव जी ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान शाम सुंदर ने स्वागत भाषण दिया एवं विद्यालय की समस्याओं से मुख्य अतिथि को अवगत करवाते हुए कुछ मांगे उनके समक्ष रखी। प्रधान जी ने समस्याओं के निदान हेतु 11000 रु. की धनराशि विद्यालय प्रबंधन को प्रदान की तथा भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया । प्रधानाचार्य श्रीमती निवेदिता सूद जी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर वि‌द्यार्थियों में अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके समां बांध दिया। संस्कृत गीत आसामी नृत्य, गि‌द्धा, डांडिया, डंबल, लेजिंयम, योगा स्किल, सडक सुरक्षा पर लघु नाटिका, कुल्लवी नाटी आदि का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के बीच में मेधावियों को पुरस्कार वितरित किए गए अकादमिक एवं सह संज्ञानात्मक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज