कुल्लू अपडेट, जिला कुल्लू के बंजार में आगजनी की घटना सामने आई है जिसमें आसमानी बिजली गिरने से बिजली के मीटर में आग लगी और उससे दो मकान जल गए। इस दुर्घटना में 4 भेड़ें जिंदा जलकर मर गई और 75 लाख रुपए का नुकसान हुआ। यह आग सुखदेव पुत्र मोतीराम, मोतीराम, दिलीप सिंह और तुलीराम के घर पर लगी थी। जब ग्रामीणों को आग लगने के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया और देर रात आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की। घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। वहां पर मौजूद हंसराज और सुखदेव ने बताया कि सोमवार को देर रात वे अपने घर पर थे और मौसम खराब था। तभी आकाशीय बिजली की वजह से हंसराज के मीटर में आग लग गई। तेज हवा चल रही थी तो यह आग साथ लगते तीन अन्य मकानों में भी लग गई। इस दुर्घटना में हंसराज की दो भेड़े जिंदा जल कर मर गई। साथ ही उनका 20 लाख का नुकसान भी हुआ। दिलीप सिंह का भी 20 लाख रुपए का नुकसान और सुखदेव का 15 लाख रुपए का नुकसान और गिरिराज के दो भेड़े जिंदा जलकर मर गयी। घर में प्लेनर, पावर टिलर, पावर चैन भी थी जो जलकर नष्ट हो गए और प्रभावित परिवार के ज़रूरी कागजात भी जलकर नष्ट हो गए हैं
Author: Kullu Update
Post Views: 51



