कुल्लू अपडेट जिला कुल्लू में नशा माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए पुलिस की टीम निरंतर जुटी हुई है। पुलिस द्वारा हर तरीके अपनाकर नशे की तस्करी पर रोक लगाई जा रही है। इसी के चलते पुलिस थाना भुंतर की टीम ने दो व्यक्तियों को 154 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर की टीम मनीकर्ण रोड़ समीप हाथीथान चौक में गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस को दो व्यक्तियों पर शक हुआ। शक के आधार पर जब उन दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गयी तो अंशुल ठाकुर (19 वर्ष) पुत्र सुनील कुमार ठाकुर निवासी गांव लैहड़ी डाकघर सरेल तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर तथा तनीश ठाकुर (19 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी वार्ड न0 5 कुनलग डाकघर व तहसील सरकाघाट, जिला मण्डी के कब्जा से 154 ग्राम चरस/ कैनाविस बरामद किया गया । एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों से पूछताछ जारी है। उन्होने बताया की आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। आगे की कार्यवाही जारी है। उन्होने नशा माफियाओं को सख्त हिदायत दी है की वे लोग पुलिस की नजरों से बच नहीं पाएंगे। उन्होने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है ताकि नशा तस्करों को जल्द से जल्द जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।




