Search
Close this search box.

वीरभद्र सिंह की देन है प्रदेश की तमाम सुविधाएं,ना कभी उनके जैसा कोई हुआ,ना कभी होगा -प्रतिभा सिंह 

कुल्लू अपडेट,प्रतिभा सिंह ने कहा जो लोग हमें नहीं देखना चाहते हैं उन लोगों के द्वारा अफवाह फैलाई गई है कि रानी साहिब तो चंद दिन की मेहमान रह गई है, अब तो उनको हटाया जा रहा है। ऐसा कुछ नहीं है। जो बनाने वाले हैं वह जानते हैं कि राजा वीरभद्र सिंह जी का नाम इतनी जल्दी मिटाया नहीं जा सकता। उन्होंने जो सेवा की है निस्वार्थ भाव से की है। 60 साल उन्होंने हिमाचल प्रदेश को दिए हैं 24-25 साल की उम्र थी उनकी जब वे राजनीति में आए थे और अंत तक MLA रहे। अंत में भी उन्होंने अर्शी से चुनाव लड़ा और उसमें भी वे लोगों की सेवा में तत्पर रहते थे। उन्होंने जो काम किया है वह मुझे गिनाने की जरूरत नहीं है। आप लोग तो सब जानते हैं। स्कूल, सड़के, स्वास्थ्य सुविधाएं हैं सब कुछ उन्होंने करके दिया। उनका नाम मिटाना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन कई ऐसे शरारती तत्व हैं जो इस तरह की भ्रांतियां फैलाने का काम कर रहे हैं। इस तरह का एक दुष्प्रचार करने की कोशिश कर रहे हैं। ईश्वर सब देख रहा है कि किस तरह हम सच्चाई के रास्ते पर चले हैं। हमने किस तरह से लोगों की सेवा की है। आजकल तो इतना मुश्किल नहीं है, राजा वीरभद्र सिंह ने तो तब आनी क्षेत्र का दौरा किया था जब सड़के नहीं थी। एक जीप हुआ करती थी उनके पास उसमें वे दौरा करते थे। हमारे यहां उस समय के विधायक थे ईश्वरदास, उस समय राजा वीरभद्र सिंह ने 22 दिन का आनी का दौरा रखा था। 22 दिनों तक वे लगातार सारे गांव में पैदल चले। 22 दिन दौरा करना, पहाड़ियों पर चढ़ना, उतराई उतरनी और लोगों के बीच जाना। आजकल के नेता तो पैर मोटर गाड़ी से बाहर नहीं रखते। राजा वीरभद्र सिंह की जो सेवाएं हैं, उनका ना कोई मुकाबला था और ना कभी होगा। उनकी सेवाओं को आपने हमेशा याद रखना है कि राजा साहब के द्वारा ही आज हमारे बच्चे पढ़ रहे हैं। आज +2 स्कूल है, कॉलेज है, आने-जाने की सुविधा है, बसें हैं, ट्रांसपोर्ट है। यह सब उनका किया हुआ है इस बात को हम नहीं भुला सकते। उन्होंने कहा कि सदा हम पहाड़ी लोग सच्चाई और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं और हम सच्ची और पक्की बात करते हैं। हम किसी को ठगने की बात नहीं करते। हम झूठ फरेब की बात नहीं करते। हम लोग जो सच्चाई है वही आपके समक्ष रखते हैं। तो आज मैं यह बात इसलिए आपको बता रही हूं कि आपको भी पता होना चाहिए कि हमारे विकास के पीछे किसका हाथ है। आज आप कहीं भी चले जाओ, आपको पता है पांगी भरमौर कहां है ? यहां से कम से कम 12 से 14 घंटे चंबा को ही लगते हैं वहां से भी आगे 2 दिन लगते हैं वहां जब जाते हैं लोग बोलते हैं कि आज हमारे बच्चे पढ़ रहे हैं तो उनको घर के पास ही स्कूल है। जिसमें लड़कियां भी पड़ रही है लड़के भी पढ़ रहे हैं। स्कूल तो है ही साथ ही उन्होंने कॉलेज का भी प्रावधान करके दिया है। यह सब राजा वीरभद्र सिंह ही सोच थी। ना कभी जैसा इंसान हुआ और ना ही कभी भविष्य में होगा। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज