Search
Close this search box.

महीनों की मेहनत,अब किसानों को आस,लहसुन बेचकर होंगे मालामाल

 
कुल्लू अपडेट, जिला कुल्लू में किसान हज़ारों मीट्रिक टन के हिसाब से अपने खेतों में लहसुन उगाते हैं। एक और जहां किसान और बागवान नाशपत्ती, सेब, पलम,अनार सहित अन्य उत्पाद पैदा करके अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं वहीं दूसरी ओर लहसुन की फसल से भी कई किसान अपनी आजीविका चला रहे हैं। जिससे उन्हें काफी लाभ भी होता है। 
जरड़ भुट्ठी पंचायत के बिष्ट बेहड़ के निवासी वाले मोहर सिंह ठाकुर ने बताया कि जितने भी यहां हम किसान हैं, हम सब लहसुन की फसल उगाते हैं। इसके लिए हमें बहुत ही कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। यह लहसुन की फसल नौ महीने की होती है और इस दौरान हमें बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इस बार बारिश के कारण लहसुन की फसल अच्छी ही हुई है, तो हम भी यह चाहते हैं कि इस बार हमें लहसुन का दाम अच्छा मिले। पिछले साल तो हमें लहसुन के बहुत कम दाम मिले थे। इस कारण हमारा उतना गुजारा नहीं हुआ। इस बार हमें उम्मीद है कि फसल अच्छी है तो दाम भी अच्छे मिलेंगे और हम सरकार से भी यह गुजारिश करते हैं कि हमें 100 रुपये से ऊपर ही लहसुन का रेट मिले। इससे हमारा काम अच्छा चलेगा, रोजगार अच्छा होगा और इससे हम अगले सीजन के लिए फसल की तैयारी भी अच्छी तरह से कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस फसल के दौरान उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा जैसे लहसुन की फसल में कई तरह की बीमारियां आई। इससे लोगों का बहुत नुकसान हुआ। इसके अलावा फसलों में पीलापन भी आया। उन्होंने कहा कि हमारी फसल में भी काफी बीमारियां लगी थी। हमने स्प्रे करके अपनी फसलों का बचाव किया। हमारे लहसुन का साइज भी काफी अच्छा है अब हम यही चाहते हैं कि हमें हमारी फसल का दाम अच्छा मिले।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज