Search
Close this search box.

चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य, जब प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करेंगे ये सब दान

आस्था,सनातन पंचांग के अनुसार, 10 दिसंबर को प्रदोष व्रत है। यह पर्व हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। रविवार के दिन पड़ने के कारण यह रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा। शिव पुराण में निहित है कि रवि प्रदोष व्रत करने से साधक को जीवन में व्याप्त सभी प्रकार की मानसिक और शारीरिक पीड़ा से मुक्ति मिलती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके लिए साधक श्रद्धा भाव से प्रदोष व्रत पर महादेव की विशेष पूजा-उपासना करते हैं। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।
राशि अनुसार दान :-
मेष राशि के जातक प्रदोष व्रत पर गुड़, मूंगफली और चिक्की का दान करें। इस उपाय को करने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है।
वृषभ राशि के प्रदोष व्रत के दिन दूध, दही और चीनी का दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।
मिथुन राशि के जातक प्रदोष व्रत पर गौ माता की सेवा करें और चारा खिलाएं। इस उपाय को करने से कुंडली में बुध मजबूत होता है।
कर्क राशि के जातक प्रदोष व्रत पर राहगीरों के मध्य खीर का वितरण करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
सिंह राशि के जातक प्रदोष व्रत पर गुड़, शहद और मूंगफली का दान करें। इस उपाय को करने से करियर को नया आयाम मिलता है।
कन्या राशि के जातक प्रदोष व्रत पर विवाहित महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां उपहार में दें। इस उपाय को करने से बुध मजबूत होता है।
तुला राशि के जातक प्रदोष व्रत पर गरीबों के मध्य गर्म कपड़े का वितरण करें। आप लाल रंग के गर्म कपड़े का वितरण करें।
धनु राशि के जातक प्रदोष व्रत पर गरीबों के मध्य धन का दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है।
मकर राशि के जातक प्रदोष व्रत पर दूध, दही, साबुत उड़द, तिल के लड्डू का दान करें। इस उपाय को करने से शनि देव की कृपा बरसती है।
कुंभ राशि के जातक प्रदोष व्रत पर काले कंबल, चमड़े के जूते और चप्पल का दान करें। इस उपाय को करने से महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मीन राशि के जातक प्रदोष व्रत पर पीले रंग के वस्त्र का दान करें। साथ ही पीले रंग के फल और बेसन के लड्डू साधकों के मध्य वितरित करें।
यह भी पढ़ें: जानें, नागपुर के 350 साल पुराने प्रसिद्ध गणेश पहाड़ी मंदिर का इतिहास और महत्व

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज