Search
Close this search box.

जिया फोर लेन पुल के समीप मंडी और कुल्लू निवासी दो युवक 06.27 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू में नशा माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए पुलिस की टीम निरंतर जुटी हुई है। पुलिस द्वारा हर तरीके अपनाकर नशे की तस्करी पर रोक लगाई जा रही है। इसी के चलते पुलिस थाना भुंतर की टीम ने दो व्यक्तियों को 06.27 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर की टीम ने जिया फोर लेन पुल के समीप नाका लगाया हुआ था।नाकाबंदी के दौरान पुलिस को दो व्यक्तियों पर शक हुआ। शक के आधार पर जब उन दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गयी तो नवीन ठाकुर (23 वर्ष) पुत्र स्व0 हंसराज निवासी गाँव पनोल डाकघर वरसवान तहसील बल्ह जिला मण्डी तथा जीवन सिंह उर्फ सोनू मिंया (28 वर्ष) पुत्र केहर सिंह निवासी गांव कांगती डाकघर बबेली तहसील व जिला कुल्लू के कब्जा से 06.27 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद किया गया । एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों से पूछताछ जारी है। उन्होने बताया की आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। आगे की कार्यवाही जारी है। उन्होने नशा माफियाओं को सख्त हिदायत दी है की वे लोग पुलिस की नजरों से बच नहीं पाएंगे। उन्होने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है ताकि नशा तस्करों को जल्द से जल्द जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज