Search
Close this search box.

पुरानी पेंशन की लागू अब केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार पर बंदिशे लगा दी है-सुन्दर सिंह ठाकुर

कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर ठाकुर ने कहा कि पिछले पांच सालों में क्या हुआ है यह कुल्लू की जनता भी जानती है और पूरे प्रदेश की जनता भी जानती है। जो ये विपक्ष कहता था की ओल्ड पेंशन स्कीम लागू हो ही नहीं सकती है उसे किसने लागू किया वो पहली गारंटी थी उसको कांग्रेस सरकार ने लागू किया। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होने से केंद्र की तरफ से हमारे ऊपर जो पाबंदिया लगाई गयी है जो मिस मैनेजमेंट भाजपा की तरफ से रहा है। उन्होने कहा हम यह नहीं कह रहे जनता जानती है मिस मैनेजमेंट था। मैनेजमेंट करना है। ओल्ड पेंशन स्कीम एक बहुत बड़ी गारंटी है जिसको कांग्रेस सरकार ने लागू किया इस से ओल्ड पेंशनर्स को बहुत लाभ मिला है और यह पहली गारंटी थी। में तो हैरान हूँ विपक्ष के लोगों को अभी आपदा के समय जो हिमाचल पर जख्म लगे थे उस पर मलहम लगाने के लिए कहा अभी उनको केंद्र सरकार से पैकेज के लिए बात करनी चाहिए लेकिन वो उल्टे यह कह रहें है की हमनें यह वायदा किया था। अभी तो समय है समय रहते हुए सब बातों को पूरा किया जाएगा अभी जैसे कह रहे थे की महिलाओं को सम्मान निधि के रूप में जो राशी मिल रही थी उसकी शुरुआत स्पीति से हो चुकी हैऔर यह जो सम्मान निधि महिलाओं को मिलनी है ये आगे बढ़ेगी पर इस वक्त घर में मातम छाया हुआ है और मातम के बाद प्रदेश कैसे उठ खड़ा हुआ है और ओपीएस एक बहुत बड़ी गारंटी है जिसे पूरी करना बहुत बड़ी बात थी उसकी वजह से हमें बहुत नुक्सान हो रहे है जो केंद्र सरकार से हमारे ऊपर बंदिशें लगी है उसकी बजह से। उन्होने कहा की आप देखिए व्यवस्था परिवर्तन हुआ है जो हमारे कुल्लू में नजर आ रहा है उन्होने कहा की में अपने जिले की बात करता हूँ। हमनें अस्पताल से लेकर भूतनाथ पुल को चालू करवाया उसके बाद हमनें सब्जी मंडी पुल को चालू करवाया। हमनें शीशामाटी बाईपास को चालू करवाया टूरिज्म पॉइंट चालू करवाया हमनें दशहरा जिस प्रकार से करवाया तो चिंता मत कीजिये व्यवस्था परिवर्तन हुआ है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज