हिमाचल अपडेट,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर 11 दिसम्बर, 2023 को पुलिस मैदान, धर्मशाला में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल होगा। मुख्यमंत्री ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी प्रबंध समय रहते पूरे करने तथा इसमें भाग लेने वाले लोगों को हर सम्भव सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

Author: Kullu Update
Post Views: 870



