Search
Close this search box.

मनाली ब्लॉक कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

कुल्लू अपडेट,मनाली विधानसभा कांग्रेस द्वारा मनाली कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस मनाली में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ विशेष तौर पर उपस्थित रहे।हिमाचल प्रदेश सरकार के 11 दिसंबर को एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले वर्षगांठ कार्यक्रम के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया साथ ही भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण के उपलक्ष्य पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर के उन्हें याद किया गया। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कांग्रेस जन को संबोधित करते हुए कहा की एक वर्ष में हिमाचल सरकार ने अनेक प्रगतिशील कार्य हिमाचल के लोगों के हित में किए और बाढ़ से जुझते हुए भी हिमाचल को प्रगति को गति को रुकने नहीं दिया और उन्होंने कहा की धर्मशाला में होने वाले वर्षगांठ कार्यक्रम में क्षेत्र से लोग बढ़ चढ़ कर लेंगे। मनाली कांग्रेस अध्यक्ष हरि चन्द शर्मा ने कहा की हिमाचल सरकार का एक वर्ष उपलब्धिपूर्ण रहा बाढ़ से प्रभावित लोगों को सरकार ने भरपूर मदद करने की कोशिश की और हिमाचल को हुई क्षति को पूर्ण करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है उन्होंने कहा की बड़ी संख्या में मनाली विधानसभा क्षेत्र से लोग सरकार के वर्ष गांठ कार्यक्रम में जायेंगे इसके लिए तैयारियां हो गई हैं। उन्होंने अंबेडकर को याद करते हुए कहा की अंबेडकर जैसे महान पुरुष विरले ही पैदा होते हैं। अंबेडकर के योगदान को भारत और भारतभूमि के लोग कभी भुला नहीं पाएंगे।इस अवसर देवेंद्र नेगी हिमाचल कांग्रेस सचिव,राजीव किमटा हिमाचल कांग्रेस सचिव, नवीन तंवर हिमाचल कांग्रेस कमेटी सदस्य, प्रेम शर्मा वरिष्ठ कांग्रेस,अनुप राम ठाकुर पुरव अध्यक्ष होटलियर एसोसिएशन मनाली व अन्य अनेक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज