Search
Close this search box.

रुद्रनाग में त्रियुगी नारायण जी और देव लक्ष्मी नारायण जी ने किया शाही स्नान

रुद्रनाग में त्रियुगी नारायण जी और देव लक्ष्मी नारायण जी ने किया शाही स्नान
कुल्लू अपडेट मणिकर्ण घाटी के धार्मिक तीर्थस्थल रुद्रनाग में दियार घाटी के देवता त्रियुगी नारायण और बंजार घाटी के तिंदर से देव लक्ष्मी नारायण ने शाही स्नान किया। सैकड़ों कारकूनों, हारियानों और देवलुओं ने भी रुद्रनाग पहुंचकर दोनों देवताओं के साथ डुबकी लगाई। देवलुओं ने कहा कि जब भी देवता तीर्थ स्नान का आदेश करते हैं तो सैकड़ों देवलू देवता के साथ शाही स्नान के लिए आते हैं। मान्यता है कि देवता तीर्थ स्नान के माध्यम से अपनी शक्तियों को पुनः अर्जित करते हैं। कारकूनों ने बताया कि देव आज्ञा के अनुसार ही शाही स्नान होता है। इस बार दियार के त्रियुगी नारायण और बंजार के तिंदर के देवता लक्ष्मी नारायण ने रुद्रनाग में एक साथ शाही स्नान किया। इससे इस शाही स्नान का महत्व और भी बढ़ जाता है। स्नान के बाद रुद्रनाग में सभी भक्तों ने धाम के रूप में देवताओं का प्रसाद ग्रहण किया। देवता त्रियुगी नारायण के कारदार कर्म चंद, चौबे राम, फतह चंद, लक्ष्मी नारायण के कारदार नरोतम ठाकुर और टेक सिंह ने कहा कि देवता के आदेश पर रुद्रनाग में शाही स्नान किया गया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज