Search
Close this search box.

11 दिसंबर को ढालपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ होगी भाजपा की आक्रोश रैली

कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार 11 दिसंबर को अपना 1 साल पूरा करने जा रही है और धर्मशाला में सरकार के द्वारा जहां इस बात का जश्न मनाया जाएगा। तो वहीं पूरे प्रदेश में भाजपा के द्वारा आक्रोश रैली भी निकाली जाएगी। इस आक्रोश रैली के माध्यम से प्रदेश सरकार से एक साल का भी हिसाब मांगा जाएगा। ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बंजार के भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी ने बताया कि जिला कुल्लू मुख्यालय ढालपुर में भी हजारों कार्यकर्ता आक्रोश रैली निकालेंगे और सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि इस आक्रोश रैली में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवम पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, प्रदेश मीडिया सह अमित सूद भी विशेष रूप से शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार से भाजपा पूछती है कि आखिर किस बात का जश्न मनाया जा रहा है। क्योंकि एक साल तो बेहद खराब रहा है और एक साल में कोई भी उपलब्धि कांग्रेस सरकार की नही रही है। प्रदेश में यह पहली कांग्रेस सरकार है। जो हर काम में फेल रही है और जनता का मात्र एक साल में ही सरकार से भरोसा उठ गया है। इसके अलावा कांग्रेस अपनी किसी भी गारंटी को पूरा नहीं कर पाई है और सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए जिससे जनता को परेशानी उठानी पड़ी है। ऐसे में अब जिला कुल्लू में 11 दिसंबर को सरवरी में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और हजारों कार्यकर्ता जुलूस लेकर ढालपुर चौक में सरकार का विरोध करेंगे। इसके लिए भाजपा ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है और सरकार से यह सवाल पूछा जायेगा कि आखिर कब कांग्रेस सरकार अपनी गारंटी को पूरा करेगी। सुरेंद्र शौरी का कहना है कि आज कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच भी तालमेल नहीं है और आपसी तनातनी के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा सरकार के गलत फैसले के कारण आज हजारों लोग सड़कों पर है और रोजगार के लिए युवाओं को दर दर भटकना पड़ रहा है। भाजपा आम जनता को साथ लेकर सरकार के गलत निर्णय का विरोध करेगी और आम जनता के हक की लड़ाई को लड़ा जाएगा। पत्रकार वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोतम ठाकुर सह मीडिया प्रभारी अमित सूद,जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल,जिला मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी भी उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज