Search
Close this search box.

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में एनसीसी कैडेट ने मनाया व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस

कुल्लू अपडेट,सुंदर शरीर के लिए स्वस्थ शरीर का होना अत्यंत आवश्यक है। जितने सुंदर एवं स्वच्छ हम बाह्य तौर पर रहते हैं उतना ही स्वच्छ हमें आंतरिक तौर पर भी रहना चाहिए यह बात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज के एनसीसी कार्यक्रम में विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य वीरेंद्र काटना ने कही। सीसे स्कूल सैंज में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत पर्सनल हाइजीन दिवस का आयोजन किया गया। स्कूल के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर मनोज शर्मा ने बताया कि एनसीसी युनिट नंबर 1 एचपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू के कमांडिंग ऑफिसर एसके शर्मा के निर्देशानुसार एक से 15 दिसंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत बुधवार को विद्यालय में व्यक्तिगत स्वच्छता का आयोजन किया गया जिसमें एनसीसी एयर विंग के कैडेट ने भाषण के माध्यम से अपने विचार रखे वही पोस्टर डिजाइन के माध्यम से भी व्यक्तिगत स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान स्कूल के विभिन्न शिक्षकों ने एनसीसी कैडेट को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं जीव विज्ञान प्रवक्ता वीरेंद्र कतना ने व्यक्तिगत स्वच्छ्ता विषय पर जानकारी देते हुए एनसीसी कैडेट्स को बताया कि किस तरह से हमें अपने शरीर को स्वस्थ एवं स्वच्छ रखना है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में बालों में कंघी न करना, नाखून में पॉलिश करना आम हो गया है जबकि शरीर को स्वच्छ रखने के लिए हमें सिर से लेकर पांव तक की साफ सफाई अत्यावश्यक करनी चाहिए। विद्यालय के प्रवक्ता कुलदीप गौतम ने अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए बताया कि किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए सबसे पहले मनुष्य का अनुशासित होना जरूरी है। इस दौरान कैडेट कोमल, मुस्कान व स्नेहा ने स्वच्छता पर विचार रखे वहीं कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों से भारतीय सेना के वीरों को भी याद किया गया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज