Search
Close this search box.

बंजार पुलिस थाना के अंतर्गत 235 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार 

कुल्लू अपडेट, आज बंजार थाना के अन्तर्गत पुलिस टीम ने ढोरू रोपा पर नाकाबन्दी के दौरान एक गाड़ी मैक्सीमो न0 HP66 9176 की नियमानुसार तलाशी ली तो 30 वर्षीय चालक राजेश कुमार पुत्र श्री रवि कुमार निवासी वार्ड न० 06 गाँव व डाकघर मोहल तहसील भुंतर के कब्जे से 235 ग्राम चरस/कैनबिस बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध थाना बंजार में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज