Search
Close this search box.

शाढाबाई में गृह रक्षा सातवी वाहिनी कुल्लू ने मनाया अपना 61वां गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस

कुल्लू अपडेट, हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा सातवी वाहिनी कुल्लू के द्वारा अपना 61वां गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस गृह रक्षा वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र शाढाबाई में घूम-धाम से मनाया। स्थापना दिवस को अध्यक्षता वाहिनी के आदेशक निश्चित सिंह के द्वारा की गई। इस समारोह में जिला कुल्लू के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री अश्वनी कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली तथा समारोह के दौरान जवानों के द्वारा बैंड डिस्प्ले, पोटरी डेमो व आपातकाल के दौरान बचाव कार्यो का प्रदर्शन भी किया गया 1 वर्ष के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले जवानों को मुख्यातिथि के द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किये गए । मुख्य अतिथि के द्वारा अपने संबोधन मे गृह रक्षा के जवानों द्वारा विभिन्न क्षेत्र में किए गए जा रहे विभिन्न प्रकार की सेवाओं व कार्य की सराहना गई व जिला प्रशासन द्वारा आपातकाल के दौरान उपयोग होने वाले उपकरणों को प्रदान करने की भी बात कही।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज