कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू की बेटी अंशिका ठाकुर HPCA U-19 टीम का हिस्सा रहीं और वर्तमान में भी HPCA U-23 टीम का भी हिस्सा है। जिसके लिए अंशिका ठाकुर को कुल्लू ज़िला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष टिक्का दानवेंद्र सिंह ने बधाई दी और कहा कि अंशिका ठाकुर ने कुल्लू ज़िला में क्रिकेट संघ और जिला कुल्लू को गौरवान्वित किया है और उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू क्रिकेट संघ लगातार जिला कुल्लू में खिलाड़ियो को बेहतर सुविधा और बेहतर प्रक्षिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखार रहा है जिसके परिणामस्वरूप हमारे बहुत से क्रिकेट खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ की विभिन्न राष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट टीमों में हिस्सा ले रहे हैं।

Author: Kullu Update
Post Views: 2,724



