कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू में तीन महीने के बाद स्टोन क्रशर खुलने से लोगों को राहत मिली है। इसके साथ ही सरकारी क्षेत्र में रुके विकास कार्यों में भी गति मिली है। मगर लोगों को रेत-बजरी के महंगे दाम चुकान पड़ रहे है। अब स्टोन क्रशर आनर एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष टहल सिंह राणा ने कहा कि तीन महीने क्रशर बंद के रहने कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। अव रॉयल्टी और बिजली की दरों और अन्य मदों में वृद्धि के कारण मजबूरन बजरी, रेत आदि की दरें बढ़ानी पड़ी हैं। यह दरें 2014 के बाद पहली बार बढ़ाई गई हैं। इसको लेकर एसोसिएशन जल्द ही उपायुक्त कुल्लू से भी मिलेगी।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,305



