Search
Close this search box.

नालंदा संस्थान ढालपुर में आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था की ध्यान एवं एकाग्रता के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला

कुल्लू अपडेट,नालंदा करियर इंस्टिट्यूट कुल्लू में नीट और जे ई ई के छात्रों के लिए आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था की ओर से ध्यान एवं एकाग्रता के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री अंकुश बंसल मौजूद थे जो कि देश महत्वपूर्ण संस्थानों सहित सात आई आई टी संस्थानों में छात्रों के लिए ध्यान एवम् योग की कार्यशालाएं आयोजित कर चुके हैं । छात्रों ने आज के प्रशिक्षण कार्यशाला से लाभान्वित महसूस करते हुए मृदुल , अनुष्का , अमन , गौरव , दिव्या , हेमंत और चेतना ने बताया कि ध्यान एवम् योग कार्यशाला से उन्हें कई छोटी-छोटी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में जानकारी मिली जो की उनकी नीट और जे ई ई की यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। नालंदा में भारत भारती की संयोजक स्मृति चौहान ने बताया कि नालंदा में पहले से ही छात्र नीट और जे ई ई में शानदार सफलता अर्जित कर चुके हैं। यह प्रयास छात्रों की सफलता में नए आयाम जोड़ेगा । उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भारत भारती के इंटीग्रेटिड तथा जमा दो के बाकी छात्रों के लिए भी योग और ध्यान की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर देश के प्रमुख केंद्रों में पढ़ा चुके संस्थान के अध्यापक अशोक कुमार , गजेंद्र बंसल , अनिल कुमार एवम् आशुतोष सिंह भी उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज