Search
Close this search box.

एसपी कुल्लू ने थाना प्रभारियों को लंबित मामलों को जल्द निपटाने के दिए निर्देश

कुल्लू अपडेट, पुलिस अधीक्षक महोदया साक्षी वर्मा कार्तिकेयन (I.P.S.) की अध्य़क्षता में पुलिस लाईन कुल्लू (बाशिंग) की सभागार में crime-cum-welfare meeting का आयोजन किया गया । सभा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान (H.P.S), उप पुलिस अधीक्षक बन्जार शेर सिंह (H.P.S), उप पुलिस अधीक्षक मनाली क्षमा दत्त शर्मा (H.P.S.), उप पुलिस अधीक्षक जिला मुख्यालय राजेश कुमार (H.P.S.) के साथ सभी पुलिस थाना के प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित रहे । पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा कार्तिकेयन (I.P.S.) ने welfare meeting में उपस्थित कुल्लू जिला के सभी थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारियों द्वारा बताई गई समस्याओं को सुना व उनका समाधान किया तथा लम्बित कल्याणकारी मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट सम्बन्धित प्रभारियों से प्राप्त की गई । #Crime meeting के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा कुल्लू जिला में इस माह के दौरान घटित अपराधों की सभी थाना प्रभारियों से जानकारी ली तथा अभियोगों के शीघ्र निपटारे हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज