Search
Close this search box.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने गँवाये 42लाख 31हज़ार 6सौ रुपए, व्हाट्सएप पर हुआ स्कैम 

कुल्लू अपडेट, आए दिन साइबर क्राइम के मामले बड़ी संख्या में आते रहते हैं अभी हाल ही में गुरुग्राम में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक आईटी कंपनी में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने 42 लाख रुपए गवां दिए। बाद में उन्होंने इस मामले की पुलिस में कंप्लेंट भी की थी। पुलिस कंप्लेंट में उन्होंने बताया कि 24 मार्च को उनके पास व्हाट्सएप में एक मैसेज आया था जिसमें एक्स्ट्रा इनकम कमाने की बात की गई। मैसेज में वीडियो को लाइक करके इनकम कमाने की बात हुई थी। स्कैमर ने इंजीनियर को पैसे इन्वेस्ट करने के लिए कहा ताकि उन्हें इससे अच्छी इनकम मिल सके। इस पर इंजीनियर राजी हो गया और उसके बाद दिव्या नाम की एक लड़की ने इंजीनियर को टेलीग्राम ग्रुप में ऐड किया जहां उससे पैसे इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन करके 42 लाख 31 हज़ार 6 सौ रूपए इन्वेस्ट किए और इसमें से कुछ पैसा अपनी पत्नी के अकाउंट से भी भेजा। इसके बाद ग्रुप में अंकित, कमल,हर्ष, भूमि नाम के व्यक्तियों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को यह बताया की उसका पैसा अच्छी इनकम दे रहा है और उन्होंने 69 लाख रुपए कमा लिए हैं। जब इंजीनियर ने पैसे निकालने की कोशिश की तो वह पैसे नहीं निकले। इसके बाद उन लोगो ने 11हज़ार रूपए और इन्वेस्ट करने के लिए कहा ताकि पैसे निकल सके। लेकिन फिर इंजीनियर को एहसास हुआ कि वह किसी स्कैम का शिकार हो गए हैं उसके बाद इंजीनियर ने पुलिस थाने में सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। 
ऐसे में हम यही सलाह देना चाहेंगे की व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐसे किसी भी मैसेज को फॉलो न करें और ऐसे किसी की भी बातो में आकर कहीं भी अपने पैसे इन्वेस्ट न करें। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज