कुल्लू अपडेट,थाना भुंतर के अन्तर्गत पुलिस की टीम ने भिंडी बाई सड़क बजौरा–मण्डी बाया कटौला में गश्त के दौरान एक गाड़ी न0 HP57-8838 की तलाशी ली तो 29 वर्षीय चालक आशीष कुमार पुत्र श्री कर्म चंद निवासी गांव लाहड डा0 चवाड़ी त0 भटियात जिला चम्बा व 46 वर्षीय बलविन्द्र सिंह उर्फ राजवीर पुत्र श्री मंजीत सिंह निवासी राजनगर, जालंधर (पंजाब) के कब्जे से 46 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा बरामद किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। इस मामले में आगामी कार्यवाही जारी है।
Author: Kullu Update
Post Views: 34



