Search
Close this search box.

WiFi राउटर से हो सकते हैं चीनी हैकर्स का शिकार,बरतें ये सावधानियाँ 

कुल्लू अपडेट, अगर आपने भी WiFi राउटर इंस्टॉल किया हुआ है तो आप भी हैकर्स का शिकार हो सकते हैं। एक रिपोर्ट सामने आयी है जिससे पता चला है कि चीनी हैकर्स का एक ग्रुप पॉपुलर TP लिंक राउटर्स को टारगेट करते हुए खतरनाक फर्मवेयर को इंटीग्रेट कर रहे हैं। चीनी हैकर्स जिस फर्मवेयर को वाई-फाई राउटर में इंस्टॉल कर रहे हैं वो फर्मवेयर वाकई बहुत खतरनाक है। ये फर्मवेयर हैकर्स को आपके डिवाइस का फुल कंट्रोल दे देता है जिस वजह से हैकर्स आपके वाई-फाई या फिर कह लीजिए नेटवर्क को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। चेक प्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, इस फर्मवेयर के जरिए जो भी साइबर अटैक की घटनाएं हो रही हैं वह चीन के स्पॉन्सर्ड एडवांस्ड पर्सिस्टेंट थ्रेट ग्रुप Camaro Dragon द्वारा की जा रही है। 
साइबर सिक्योरिटी कंपनी का कहना है कि यह साफ नहीं है कि आखिर हैकर्स किस तरह से खतरनाक फर्मवेयर को राउटर में इंस्टॉल कर रहे हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि हो सकता है कि हैकर्स राउटर की खामियों और कमजोरी का पता लगाकर और आसानी से पता लगाए जाने वाले पासवर्ड की मदद से इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 
सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए आप हैकर्स से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। आपको नियमित रूप से अपने राउटर के सॉफ्टवेयर और फर्मवेयर को अपडेट रखना चाहिए। अगर आपके वाई-फाई राउटर का पासवर्ड ऐसा है जो आसानी से क्रैक किया जा सकता है तो आप भी हैकर्स की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में यही सलाह दी जाती है कि अपने राउटर के पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहें और जब भी नया पासवर्ड बनाए तो मजबूत पासवर्ड ही क्रिएट करें। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज