जिला स्तरीय बंजार मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बतोर स्टार कलाकार धमाल मचाएंगे हिमाचली लोकगायक सुरेश शर्मा नाटी किंग। बता दे की सुरेश शर्मा बन्जार मेले में पहली बार अपनी प्रस्तुति देने आ रहे है। सुरेश शर्मा के गाने पर आजकल हिमाचल ही नहीं बल्कि उत्तराखंड, पंजाब, चण्डीगढ़ व अन्य शहरों में भी लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। हिमाचल के युवा चेहरे व सबसे ज्यादा स्टेज शो करने वाले युवा कलाकार है। सुरेश शर्मा के, गाने बामणिये, गोरा-गोरा मुखडा, हैलो हेल्लो, ज़रा हटके, साहिबा नॉन स्टॉप, जैसी अनेको एल्बम ने हिमाचल म्यूजिक इंडस्ट्री में धूम मचा रखी हैं। यही कारण है कि सुरेश शर्मा की सुरीली आवाज़ का आजकल हर कोई शक्स दीवाना है। सुरेश शर्मा के, गाने बामणिये पर अभी तक 1 करोड़ 39 हज़ार 69 व्यूज हो चुके हैं।
Author: Kullu Update
Post Views: 43



