Search
Close this search box.

कलश यात्रा से कुल्लू में हुई भागवत कथा की शुरुआत

कुल्लू अपडेट, स्वामी गीतानंद जी महाराज भिक्षु के अनुयायियों ने रामशिला स्थित गीता आश्रम में 7 दिवसीय भागवत कथा शुरू करने के लिए आज कुल्लू शहर के अखाड़ा बाजार क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली। मंडी के प्रसिद्ध वक्ता पंडित राजेंद्र शर्मा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से भागवत कथा करेंगे और उसके पश्चात भण्डारे का आयोजन होगा ।रामशिला से अखाड़ा बाजार तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश व ध्वजा लेकर यात्रा निकाली। उन्होंने स्थानीय बाजे  के साथ विभिन्न स्थानीय भजनों की धुन पर नृत्य किया। कलश लेकर महिलाओं ने हनुमान मंदिर में ब्यास से जल भरकर इन कलशों को अपने सिर पर लेकर अखाड़ा बाजार का फेरा किया। एक अनुयायी धनवीर ने बताया कि वर्ष 2004 से अनुयायियों के सहयोग से प्रतिवर्ष वार्षिकोत्सव मनाया जाता है और 18 मई से 25 मई तक भागवत कथा होती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न गीता आश्रमों के सतगुरु के शिष्य भी इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगे। एक अन्य अनुयायी देवेश मिश्रा ने लोगों से आश्रम आने और धार्मिक माहौल का आनंद लेने का अनुरोध किया ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज