कुल्लू अपडेट, बारालाचा में कल एक ट्रक ब्रेक डाउन होने की वजह से बीच सड़क में फंस गया था, जिस कारण आम यातायात अवरुद्ध हो गया था। दिन को करीब 2:15 बजे 70 RCC के मेजर रवि शंकर ने पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी को इसकी सूचना दी। इस सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस चौकी दारचा के इंचार्ज को आदेश दिया कि वह अपनी टीम लेकर बारालाचा पहुंचे। इस आदेश पर दारचा चेक पोस्ट के इंचार्ज मुख्य आरक्षी सीता राम, आरक्षी विनोद व आरक्षी तंजिन लगदेन अपनी रेस्क्यू गाड़ी लेकर बारालाचा की तरफ निकल पड़े। कुछ ही समय बाद पुलिस और BRO की संयुक्त टीम ने 3-4 घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद BRO के क्रेन की मदद से रास्ते में फंसे हुए ट्रक को सड़क से निकाल कर साईड में लगवा दिया और, आम यातायात को सुचारू रूप से चला दिया और वहां फंसी गाड़ियों को अपने अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद की।
Author: Kullu Update
Post Views: 24



